![]() |
झारखंड: मजदूरों की भव्य घर वापसी, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से हुआ आत्मीय स्वागत, CM हेमंत सोरेन से मुलाकात भी हुई |
रांची: उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकले 15 मजदूर, इंडिगो एयरलाइंस के साथ रांची पहुंचे, 12 परिजनों का स्वागत करने में शामिल हुए। यह घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुई। झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने इस मौके पर उपस्थिति दिखाई।”
श्रमिकों के साथ, आपकी हेमंत सरकार !आज उत्तरकाशी में टनल हादसे में फँसे झारखंड के 15 श्रमवीर अपने प्रदेश लौटे।
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश के उपरांत सभी श्रमिकों को एयरलिफ़्ट कर वापस लाया गया। @HemantSorenJMM pic.twitter.com/R25h7aeMEx
— Satyanand Bhokta (@BhoktaSatyanand) December 1, 2023
- रांची: ओरमांझी प्रखंड के खीराबेड़ा गांव के मजदूर अनिल बेदिया, राजेंद्र बेदिया, और सुकराम बेदिया।
- गिरिडीह: बिरनी के सुबोध वर्मा और विश्वजीत वर्मा।
- पश्चिमी सिंहभूम: चक्रधरपुर प्रखंड के चेलाबेड़ा गांव के महादेव नायक।
- खूंटी: कर्रा प्रखंड के गुमडू गांव निवासी विजय होरो, डुमारी गांव निवासी चमरा उरांव, और मदुगामा गांव निवासी गनपाईत होरो।
- पूर्वी सिंहभूम: डुमरिया प्रखंड के मानिकपुर गांव के रवींद्र नायक, रंजीत लोहार, गुणाधर नायक; बांकीशोल गांव के समीर नायक, कुंडालुका गांव का भुक्तु मुर्मू, और डुमरिया गांव के टिंकु सरदार।
Latest posts by Md Jahansher Hussain (see all)
- BHEL Recruitment 2025: भेल भर्ती 2025 आर्टिसन पदों पर निकली शानदार बंपर भर्तियाँ – अभी करें आवेदन! - July 18, 2025
- JSSC Scientific Assistant Bharti 2025: 23 Posts – Eligibility, Salary & Application Process,apply Now - April 12, 2025
- अब UPI से मिनटों में निकालें अपना पीएफ: EPFO ला रहा है डिजिटल निकासी की नई सुविधा - March 3, 2025