UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस की नई भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन प्रणाली लागू होगी, फॉर्मूला जारी

UP Police Bharti 2024:यूपी पुलिस में 62,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। UPPBPB ने अब सभी भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है।

                        photo credit: uppbpb.gov.in

UP Police SI, Constable Bharti 2024: लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। इस संबंध में सोमवार, 18 दिसंबर को यूपी पुलिस भर्ती की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक महत्वपूर्ण नोटिस प्रकाशित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, खासकर दो या दो से अधिक पालियों में होनेवाली चयन परीक्षाओं में, आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों के अंकों का प्रसामान्यीकरण (Normalization) निर्धारित कर सकता है, एक नवीनतम पुलिस नोटिस के अनुसार। यूपीपीबीपीबी ने इसके लिए एक प्रणाली बनाई है। आप इस फॉर्मूले की पूरी जानकारी यहां दिए गए नोटिस में देख सकते हैं।


52000 कांस्टेबल और SI  भर्ती शुरू होने का इंतेजार 

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस में 52699 कांस्टेबल और 2469 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। इसके लिए हर दिन ग्राउंड में हजारों अभ्यर्थी पसीना बहा रहे हैं और आगामी पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नई भर्ती में कांस्टेबल, एसआई और जेल वार्डर के 2833 पदों पर भी वैकेंसी निकल सकती है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लगभग 25 लाख आवेदन आने की संभावना है।



यूपी पुलिस में 62,000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा:


UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस में 62,000 पदों को भरने के लिए जल्द ही नोटफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने हाल ही में असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि घोषित की है, जो भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करेगी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा कि इन पदों पर भर्ती के लिए जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी) होगी। साथ ही, बोर्ड ने विभिन्न पदों की रिक्तियों का विवरण भी जारी किया।


Up पुलिस की आगामी भर्ती में पदों की सूची


  • कांस्टेबल - 52,699
  • उप निरीक्षक यूपी एसआई - 2469
  • रेडियो ऑपरेटर - 2430
  • लिपिक संवर्ग - 545
  • कंप्यूटर ऑपरेटर - 872
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर - 55
  • जेल वार्डर - 2833
  • कुशाल खिलाड़ी - 521
           कुल - 62424 पद 

👉UPPBPB  Up Polce Notification:- Click Here 




Naikiran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें




Post a Comment

और नया पुराने