झारखंड बिजली विभाग (JUVNL) में 3500+ JE पदों पर बंपर भर्ती: मुख्य सचिव अविनाश कुमार का ‘एक महीने’ वाला अल्टीमेटम!

JUVNL JE Recruitment 2026 Jharkhand Vacancy
JUVNL JE Recruitment 2026:झारखंड बिजली विभाग (JUVNL) में 3500+ JE पदों पर भर्ती का आदेश

JUVNL JE Recruitment 2026: झारखंड के उन हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जो इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार (Avinash Kumar) ने राज्य की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है।

हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि JUVNL (झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड) में जूनियर इंजीनियरों (JE) के खाली पड़े 3500 से अधिक पदों को भरने के लिए नियमावली का काम 1 महीने के भीतर पूरा किया जाए।

JUVNL JE Recruitment 2026: एक JE पर 4 सब-स्टेशनों का बोझ, अब होगी राहत

झारखंड में वर्तमान में बिजली विभाग के हालात काफी चुनौतीपूर्ण हैं। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में जूनियर इंजीनियरों की भारी कमी के कारण वर्तमान में कार्यरत एक-एक JE को 3 से 4 अलग-अलग क्षेत्रों या सब-स्टेशनों का प्रभार संभालना पड़ रहा है। इस ‘ओवरलोड’ के कारण न केवल कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम जनता को भी बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने पदों को जल्द से जल्द भरने का आदेश दिया है।

JSSC JE Recruitment 2026: संक्षिप्त विवरण

विभाग का नामझारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL)
भर्ती संस्थाझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
कुल रिक्त पद3500+ (Junior Engineer)
योग्यताडिप्लोमा (Civil / Electrical / Mechanical)
मुख्य निर्देशमुख्य सचिव द्वारा 30 दिनों का अल्टीमेटम

Read More: JSSC JTGLCCE 2026 Notification (Released): Apply Online for 611+ Posts, Salary & Syllabus

JSSC के माध्यम से होगी बहाली, जल्द आएगी नियमावली

झारखंड में यह भर्ती JSSC के माध्यम से आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव ने विभाग को निर्देश दिया है कि पिछली नियमावली में जो भी तकनीकी पेच या विसंगतियां थीं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए ताकि बहाली की प्रक्रिया में कोई कानूनी अड़चन न आए।

उम्मीद जताई जा रही है कि जून 2026 के मध्य तक JSSC इस बंपर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी कर देगा। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल तीनों ब्रांच के डिप्लोमा धारक युवाओं को मौका मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

JUVNL JE Syllabus & Exam Pattern

परीक्षा JSSC के पैटर्न पर होगी और इसमें जनरल इंजीनियरिंग और ट्रेड पेपर होगा।

JUVNL JE Selection Process 2026 (चयन प्रक्रिया)

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) में जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयन पूरी तरह से योग्यता और परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। JSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली JUVNL JE Recruitment 2026 भर्ती में चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण निम्नलिखित हो सकते हैं:

मेरिट लिस्ट (Final Merit List): लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

लिखित परीक्षा (CBT): सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होगा। इसमें दो पेपर होने की संभावना है—पेपर 1 (जनरल इंजीनियरिंग और सामान्य ज्ञान) और पेपर 2 (संबंधित ट्रेड: सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)।

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक और तकनीकी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

मेडिकल परीक्षण (Medical Examination): अंतिम चयन से पहले विभाग द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की जांच की जाएगी।

तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

यदि आप भी झारखंड में JE बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए ‘गोल्डन चांस’ है। 3500+ पदों पर भर्ती झारखंड के इतिहास में बिजली विभाग की सबसे बड़ी नियुक्तियों में से एक होगी।

सरकारी भर्ती और परीक्षाओं से जुड़ी ऐसी ही सटीक और ताज़ा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट naikiran.com को रोज़ाना विजिट करें और अपने दोस्तों के साथ इस खबर को शेयर करें।

लेखक के बारे में

मो जहाँशेर हुसैन

मो० जहाँशेर हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2023 में नई किरण.कॉम से की। यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज़, हेल्थ और जॉब सेक्शन पर काम किया। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर... और पढ़ें

Leave a Comment